Uttar Pradesh News :अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को झटका लगा है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दीदी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। स्मृति ईरानी के साथ विकास अग्रहरि की एक फोटो भी वायरल हो रही है। हालांकि शाम होते-होते विकास अग्रहरि ने इसका खंडन भी कर दिया।
