Uttar Pradesh News : माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाई जाएगी। शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में प्रवेश लेते समय भरवाए जाने वाले आवेदन फॉर्म में ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भरवाया जाएगा। वहीं सभी माध्यमिक स्कूलों को हर हाल में 20 अप्रैल तक वेबसाइट भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वेबसाइट पर विद्यालय से जुड़ी समस्त जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।
