Uttar Pradesh News : 99 बच्चों को ले जा रहे पांच मौलवी गिरफ्तार, बिहार से बस में ले जा रहे थे सहारनपुर

बिहार के विभिन्न जिलों से 99 बच्चों को बस से सहारनपुर ले जा रहे पांच मौलवियों को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सक्रियता से मानव तस्करी विरोधी इकाई ने शुक्रवार को पकड़ लिया। बच्चों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच है। सभी को लखनऊ के मुमताज शरणालय में रखा गया है। पुलिस मौलवियों से पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

Related Articles

Latest News