लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एसी हेलमेट का इस्तेमाल फिलहाल ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ये हेलमेट मुहैया कराए गए हैं। आने वाले दिनों में पुलिसकर्मियों को ऐसे और हेलमेट उपलब्ध कराए जाएंगे। आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।
