दक्षिण कैरोलिना के नतीजों में हेली को 39.5% वोट मिले और ट्रंप को 59.8% वोट मिले हैं। जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति के लिए 44 प्रतिनिधि और दक्षिण कैरोलिना के पूर्व गवर्नर के सिर्फ तीन प्रतिनिधि हुए हैं। ट्रंप की मेंटल फिटनेस पर सवाल उठाने और राष्ट्रपति पद के तहत संभावित अराजकता की चेतावनी देने के निक्की हेली के प्रयासों के बावजूद रिपब्लिकन के बीच पूर्व राष्ट्रपति की लोकप्रियता अटूट दिखी।
