अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ( Biden And Trump) राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ही दिन अमेरिका-मेक्सिको सीमा का दौरा करेंगे। बता दें कि प्रवासियों का मुद्दा 2024 के चुनाव में सबसे गर्म मुद्दों में से एक बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के आठ महीने से भी कम समय पहले दोनों ही प्रतिद्वंद्वी नेता गुरुवार को टेक्सास में सीमा के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे।
