UP:कम खर्च में घूमिए अयोध्या, नैमिषारण्य और चित्रकूट, ‘Visit My State’ के तहत बुकिंग शुरू; जानें रूट और किराया

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उप्र. राज्य पर्यटन विकास निगम उप्र. राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने “विजिट माय स्टेट” अभियान के तहत पांच नियमित वीकेंड धार्मिक टूर पैकेज शुरू किए हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कम खर्च में सुगम और सुव्यवस्थित तीर्थ यात्रा उपलब्ध कराना है।अब श्रद्धालु प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल धाम की यात्रा कर सकेंगे।

लखनऊ से अब श्रद्धालु हर सप्ताह अयोध्या और नैमिषारण्य की एक दिवसीय यात्रा कर सकेंगे। अयोध्या यात्रा (शनिवार व रविवार) में अयोध्या के राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू रिवर फ्रंट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसका शुल्क वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹1500 और अन्य यात्रियों के लिए ₹2000 निर्धारित किया गया है। वहीं, नैमिषारण्य यात्रा (शुक्रवार) में नगर के चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी, दधीचि कुंड और ललिता देवी मंदिर सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसका शुल्क ₹1000 से ₹1700 तक रखा गया है।

Related Articles

Latest News