UP:अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र की कमान, भाजपा ने पूर्वांचल में संगठन को मजबूत करने पर लगाया दांव

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन की नई टीम की घोषणा करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हुई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने काशी क्षेत्र जैसे अहम संगठनात्मक क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपकर अशोक चौरसिया के अनुभव और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका पर भरोसा जताया है।

प्रदेश मंत्री की निभा चुके जिम्मेदारी

अशोक चौरसिया इससे पहले भाजपा में प्रदेश मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के साथ उन्होंने विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जमीनी नेता की पहचान

पूर्वांचल की राजनीति में अशोक चौरसिया की पहचान एक जमीनी और सक्रिय नेता के रूप में रही है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए वह लगातार सक्रिय रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें काशी क्षेत्र की कमान सौंपी है।

Related Articles

Latest News