UP Road Accident : दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही टूरिस्ट बस पलटी, 25 यात्री जख्मी- हादसे के बाद भगदड़

फतेहपुर : प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर थरियांव थाने के देहुली मोड़ पर शनिवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।यात्रियों की चीख पुकार के बीच ग्रामीणों जुटी भीड़ ने बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर किसी तरह से बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में करीब 25 यात्री जख्मी हो गये। हादसे से एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। बस चालक व परिचालक भाग निकले।

Related Articles

Latest News