UP Politics: विपक्षी गठबंधन आईएनडीआइए को उत्तर प्रदेश में झटका लग सकता है। यह झटका उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल की ओर से मिल सकता है। रालोद की भाजपा के साथ गठबंधन की चर्चाओं से समाजवादी पार्टी खेमे में भी बेचैनी है। रालोद का सपा से सात सीटों का गठबंधन 19 जनवरी को हो चुका है। सूत्रों के अनुसार रालोद की सपा से नाराजगी कैराना बिजनौर और मुजफ्फरनगर सीट को लेकर है।
