UP Politics: लोकसभा चुनाव में पक्की मान उम्मीदवारी, SP के दावेदारों ने जमीनी तैयारी शुरू कर दी 

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में अपनी संभावित उम्मीदवारी को पक्की या मजबूत मानकर सपा के कई चेहरों ने अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने क्षेत्र में प्रचार भी तेज कर दिया है, जिससे चुनाव की घोषणा होने तक वे जनसंपर्क और संवाद का एक चरण पूरा कर लें। इसमें कुछ चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें सपा नेतृत्व की ओर से इशारा कर दिया गया है। वहीं, कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिन्होंने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के सामने अपनी दावेदारी रखी है और उन्हें हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Latest News