UP Politics: कांग्रेस के बाद अब बसपा विहीन विधान परिषद, सपा को मिल जाएगा नेता प्रतिपक्ष का पद

विधान परिषद अब कांग्रेस के बाद बसपा विहीन हो गई है। बसपा दूसरी ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसका प्रतिनिधित्व उच्च सदन में खत्म हो गया है। उसके एक मात्र एमएलसी भीमराव अम्बेडकर का कार्यकाल पांच मई को खत्म हो चुका है। वह हरदोई लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के विधानसभा में भी मात्र एक रसड़ा के विधायक उमा शंकर सिंह हैं।

Related Articles

Latest News