: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2025 की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आगामी 15 जून से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे और शारीरिक मानक परीक्षण होगा। तीन दिन यानी 17 मई तक यह सिलसिला चलेगा। राज्य के सभी 75 जनपद स्थित पुलिस लाइन में ये परीक्षा होगी। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड ने 5 जून को बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।
यूपी पुलिस की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा में 12,333 अभ्यर्थी सफल हुए थे। कुल 4,543 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं। हालांकि अब कसरत का वक्त खत्म हुआ और परीक्षा का वक्त आ गया है। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ, जाति-निवास समेत अन्य जरूरी कागजात तैयार करके रख लें।
शारीरिक मानक परीक्षण
यूपी पुलिस में सब इंसपेक्टर बनने के लिए एक मानक निर्धारित है। सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक लंबाई 169 सेंटीमीटर है, जबकि इसी श्रेणी में महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 154 सेंटीमीटर है। एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 160 सेंटीमीटर है और महिलाओं के लिए 147 सेंटीमीटर लंबाई तय है। लंबाई के पैमाने पर एसटी अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत है। दरोगा बनने की तैयारी में जुटी महिलाओं का वजन 40 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले क्या करें
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा कि, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने सभी प्रमाणों पत्रों की ठीक से जांच कर लें। मसलन, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल कॉपी और छायाप्रतियां रखें। जाति-निमास प्रमाण पत्र और प्रवेश पत्र साथ रखें। घर से
