Friday, February 13, 2026

यूपी पुलिस ने 51 किलोग्राम गांजा के साथ 5 तस्करों को पकड़ा


मेरठ, 23 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की कंकरखेड़ा थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पांच कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 67200 रुपये नकद के अलावा तस्करी में इस्तेमाल एक अर्टिगा कार भी जब्त की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक शुचिता सिंह ने बताया कि शनिवार को कंकरखेडा थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जन्नूर अहमद, आसिफ, मो. आलिम, खुर्रम और रिजवान को 51 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। 51 किलोग्राम गांजे की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

डीएसपी के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एसजीके


Related Articles

Latest News