एसटीएफ नोएडा ने यूपी पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में नोएडा में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित अरुण विहार कालोनी से वायुसेना के बर्खास्त कर्मी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड एक असली आधार कार्ड एक वायुसेना की आइडी का फर्जी कार्ड 26 एडमिट कार्ड 38 बैंक चेक बरामद हुए।
