उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय पर पूरा न करने वाली फर्म पर पेनाल्टी (दंड) लगाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तीन बार से अधिक पेनाल्टी लगने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परियोजनाओं में विलंब होने पर तीन बार से अधिक पेनाल्टी लगने वाली फर्म ब्लैक लिस्ट होंगी।
