बस्ती में ‘हवा’ में सड़क बनाने वाले छह अवर अभियंताओं (जेई) को बड़ा दंड दिया गया है। उनकी पांच वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोक दी गई हैं। जबकि, इनमें से प्रत्येक जेई से 1-9 लाख रुपये तक की रिकवरी भी होगी। वर्तमान में यह जेई बस्ती से बाहर अलग-अलग जिलों में तैनात हैं।
