यूपी की डायल 112 आपातकालीन सेवा की महिला कर्मचारियों का चौथे दिन भी वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। बुधवार को इनके खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। सभी प्रदर्शनकारी महिला कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने हर्षिता कश्यप पूजा सिंह रीना शर्मा मंजू सोनी और शशि पर नामजद तो 200 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
