मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन नवंबर को गोरखपुर जिले को करीब 271 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह छह कार्यदायी संस्थाओं की 221.10 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आठ कार्यदायी संस्थाओं की 49.48 करोड़ रुपये की लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास का यह कार्यक्रम रामगढ़ताल के समीप चंपा देवी पार्क में होना प्रस्तावित है।
