लोक निर्माण विभाग के लिए सरकार ने बजट में 34858 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इसमें से उत्तर प्रदेश में नई सड़कों का जाल बिछाने और सेतुओं के निर्माण पर 23437.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोगों को यातायात जाम से मुक्ति दिलाने को नए फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए 1000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। शहरों के बाईपास रिंग रोड के लिए 350 करोड़ दिए गए हैं।
