खेती के कार्यों को आसान करना चाहते हैं। इसके लिए ट्रैक्टर अथवा पावर ट्रिलर क्रय करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी से पाँव पीछे खींचना पड़ रहा है तो घबराएं नहीं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत बागवानी में मशीनीकरण कार्यक्रम के तहत उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर ट्रैक्टर व पावर ट्रिलर वितरण की योजना संचालित की है। जिले में चार ट्रैक्टर व आठ पावर ट्रिलर का वितरण का लक्ष्य तय किया है।
