Lok Sabha Election फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने दो बार जीत दर्ज कर चुकी है। अब फिर लोकसभा का चुनाव है। कांग्रेस से गठबंधन के बाद फूलपुर संसदीय सीट सपा के खाते में है। यहां से टिकट की दावेदारी पूर्व सांसद विधायक चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशियों के साथ ही कुछ पदाधिकारियों ने भी जताई है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का नाम भी सामने आ चुका है।
