UP Lok Sabha Chunav: रायबरेली पर क्या भाजपा लगाने वाली है बहुत बड़ा दांव, क्यों हो रहा है 19 अप्रैल का इंतजार

भाजपा की ओर से इस बार रायबरेली में बड़ा सियासी दांव लगाए जाने की योजना है। अभी तक रायबरेली में भाजपा के जितने नाम संभावित बताए जा रहे हैं, उनमें से संभव है किसी को टिकट न मिले। सूत्रों की मानें तो भाजपा के रणनीतिकार रायबरेली में उत्तर प्रदेश के अलावा भी किसी अन्य जगह के बड़े नेता को इस लोकसभा सीट पर सियासी मैदान में उतार सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह हुई भाजपा रणनीतिकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है। दरअसल इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा अपना उम्मीदवार उतार देगी।

Related Articles

Latest News