सपा ने देवरिया बांसगांव महराजगंज और बस्ती लोकसभा सीट कांग्रेस को देकर अपने उन समर्पित कार्यकर्ताओं को बगावत का बहाना दे दिया जो पांच साल से पार्टी का झंडा ढोकर टिकट की आस पाले थे। भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत-हार में बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट अहम भूमिका निभाएंगे। सियासी रणनीतिकारों का मानना है कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में यदि उलटफेर हुआ तो बसपा इसकी सूत्रधार होगी।
