Ram Mandir रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर कांग्रेस के भीतर कलह की स्थिति बन चुकी है। एक तरफ जहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इस समारोह में न जाने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर निर्मल खत्री जैसे नेता ने कहा कि वो 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन पर निशाना साधा है।
