यूपी: महंगी हुई बिजली, फ्यूल सरचार्ज जुड़ने से जून में 10% बढ़कर आएगा बिल

यूपी में एक बार फिर से लोगों को बिजली का झटका लगना तय है, क्योकि इस बार जून में उपभोक्ताओं को यूपी पॉवर कॉरपोरेशन ने बिजली के बिल में बढ़ोतरी की है, और अब 10 प्रतिशत बढ़ा हुआ बिल देना होगा। यह बिल फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिल में बढ़कर आएगा। बता दें कि कारपोरेशन ने यूपी के लोगों को झटका दिया है। पहले प्रीपेड और पोस्ट पेड, बिजली की भारी कटौती और अब बढ़ा हुआ बिल।  इसका असर घरेलु उपभोक्ताओं और कृषि, व्यवसाय से जुड़ें उपभोक्ताओं पर दिखेगा। आम लोगों के लिए ये दोहरी मार है, क्योकि पहले पेट्रोल-डीज़ल और अब बिजली का बढ़ा हुआ बिल। सरचार्ज के नाम पर यह लोगो की जेब पर असर डालेगा।

क्या है फ्यूल सरचार्ज 

फ्यूल सरचार्ज जो पावर कारपोरेशन फ्यूल यानि कोयला, गैस इत्यादि की बढ़ी कीमत उपभोक्ताओं से वसूलता है, उपभोक्ता पहले ही स्मार्ट मीटर को लेकर परेशान थे और अब ये नयी मुसीबत बन गयी है। बता दें कि पहले ही अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते गैस किल्लत और पेट्रोल-डीज़ल संकट आया हुआ है। इसका असर पहले ही कई संसाधनों पर दिख रहा है लेकिन अब यूपी में बिजली को लेकर ये बढ़ा हुआ दाम लोगों के लिए एक और मुसीबत से कम नहीं होगा।

Related Articles

Latest News