यूपी: 28 मई को ईद-उल-अजहा का अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अजहा  (बकरीद) का अवकाश 27 मई से बदलकर अब 28 मई घोषित कर दिया गया है। कैलेंडर में 27 मई का अवकाश था। चूंकि ईद चांद के आधार पर मनाई जाती है। भारत में इस बार 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इसलिए शासन ने 27 मई का पूर्व निर्धारित अवकाश परिवर्तित करके, 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।ईद-उल-अजहा को लेकर शासन और प्रशासन के स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अभ्यास जारी है। जिलों से लेकर तहसील स्तर तक, स्थानीय अधिकारी सर्व समाज के संभ्रांत और जिम्मेदार नागरिकों के साथ बैठकें कर रहे हैं। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश भी दे रहे हैं। 

कुर्बानी को लेकर शासन की गाइडलाइन पर अमल करने का विशेष जोर दिया जा रहा है। स्प्ष्ट संदेश के साथ कि कुर्बानी को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। 

कुर्बानी को लेकर ये संदेश आम 

मुस्लिम समाज के संगठन भी इस संदर्भ में जागरुकता अभियान छेड़े हैं। ये बताने के लिए कि कुर्बानी बंद जगहों पर करें। शासन से जिन पशुओं की कुर्बानी की अनुमति है, उन्हीं को कुर्बान किया जाए। कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष गड्ढे में दबा दें। सड़क, नाली या खुले में बिल्कुल भी न फेंका जाए। बरेली में दरगाह आला हजरत से लेकर दरगाह ताजुश्शरिया और दिूसरे तमाम सामाजिक और धार्मिक संगठन भी कुर्बानी के सिलसिले में जागरुकता अभियान छेड़े हैं। 

Related Articles

Latest News