UP Crime: दादी-सौतेले चाचा की हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस टीम उमरसेंड़ा नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी सूचना मिली कि शनिवार को हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित सत्यवीर यादव व उसका भाई आसू यादव अपाचे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे हैं। इनको घेरा गया तो सत्यवीर ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया।

Related Articles

Latest News