लखनऊ। दिल्ली पुलिस द्वारा लखनऊ से गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन आइएस से जड़े मोहम्मद रिजवान से यूपी एटीएस कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। उससे जुड़े कई संदिग्ध युवकों के बारे में भी छानबीन तेज की गई है। बीटेक पास रिजवान युवाओं को जिहाद के उकसाने का माहिर है। एटीएस की टीम ने बुधवार को भी रिजवान से कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
