UP: ऊर्जा मंत्री और पावर कॉर्पोरेशन के टकराव पर कांग्रेस हमलावर, अजय राय ने पीएम से की बड़ी मांग

उप्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश की बिगड़ती विद्युत व्यवस्था, ऊर्जा विभाग में प्रशासनिक टकराव तथा जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा अपने ही विभाग और पावर कॉर्पोरेशन पर लगाए गए गंभीर आरोप शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को पत्र में लिखा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार खराब हो रही है और सरकार के भीतर ऊर्जा मंत्री तथा पावर कॉर्पोरेशन के बीच असाधारण टकराव का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय निर्णय ऊर्जा मंत्री की जानकारी के बिना लिए जा रहे हैं तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता है।

Related Articles

Latest News