UP: पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन को बचाने की मुहिम, लखनऊ में CM योगी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक अस्मिता के संरक्षण को लेकर पर्वतीय महापरिषद का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने बीरबल साहनी मार्ग स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन को संरक्षित रखने की मांग उठाई।

पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी और उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन दिया। महापरिषद के अध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम द्वारा पर्वतीय समाज के सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आवंटित इस उपवन के संचालन हेतु एलडीए ने बाहरी संस्था को जिम्मेदारी देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

इससे समाज में विरोध है। इस स्थल पर प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर 15 दिवसीय ‘उत्तरायणी कौथिग’, नवंबर में 10 दिवसीय ‘उत्तराखंड महोत्सव’ सहित हरेला, फूलदेई और उत्तराखंड की महान विभूतियों की जयंती-पुण्यतिथि जैसे अनेक सांस्कृतिक आयोजन होते हैं।

Related Articles

Latest News