Sunday, February 22, 2026

UP Budget Session 2024 :बजट सत्र से पहले सीएम योगी ने मीड‍िया को क‍िया संबोधि‍त, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे 

लखनऊ। UP Budget Session 2024 : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह वर्ष 2024 का प्रथम और 18वीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा। वर्ष का प्रथम सत्र होने के नाते इसकी शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण में राज्यपाल योगी सरकार के कामकाज का ब्यौरा देंगी। अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अभिभाषण में प्रमुखता से उल्लेख होगा। विपक्ष कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों व निराश्रित पशुओं की समस्याओं को लेकर सदन में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

Related Articles

Latest News