उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को प्रयागराज में घोषित कर दिया गया। इसमें सीतापुर का डंका बजा है। हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर की कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर हैं।
बाबू राम सावित्री देवी इंटर कालेज की कशिश वर्मा ने हाई स्कूल में 97.83 और इंटर में शिखा वर्मा ने टॉप किया। बाराबंकी का अंशिका वर्मा ने भी हाई स्कूल में 97.83 अंक के साथ संयुक्त रूप के टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटर परीक्षा के टापर सीतापुर के हैं।
दोनों बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज की छात्रा हैं। हाई स्कूल में कशिश वर्मा 97.83 प्रतिशत तथा इंटर में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत नंबर पाए हैं।
