UP: 1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को विद्युत शिकायत सेवा केंद्र 1912 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं उपभोक्ताओं से फोन पर बात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की और ऑपरेटरों द्वारा केवल शिकायत संबंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर देने और बाद में उपभोक्ताओं व अधिकारियों से फीडबैक न लेने पर नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायत दर्ज होने के बाद केवल उसे अग्रसारित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्या का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान हुआ या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा उपभोक्ताओं से संपर्क कर समाधान की गुणवत्ता का भी फीडबैक लिया जाए। 

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने मैदान में उतरे अधिकारी

भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में बढ़ रही बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता तकनीकी अमौसी जोन ने अधिशासी अभियंता कार्यालय नादरगंज पहुंचकर 11 केवी एल फीडर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र की बिजली संबंधी शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हर छोटी-बड़ी समस्या का बिंदुवार और तय समय में निराकरण सुनिश्चित किया जाने के निर्देश जारी किए। 

नादरगंज 11 केवी फीडर की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

बैठक में सहायक अभियंता अनुभव श्रीवास्तव को दो दिन पूर्व एफसीआई उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाने की जानकारी दी गई। वहीं पहले से पूरे क्षेत्र का कार्यभार संभाल रहे उपखंड अधिकारी संदीप कुमार वर्मा भी अहम भूमिका में रहेंगे और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने की भूमिका बनाई गई। 

Related Articles

Latest News