संयुक्त राष्ट्र। भारत समेत कई अन्य देशों में इस साल चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि भारत और जिस भी देश में चुनाव हो रहे हैं, वहां के लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा हो। इसके अलावा, हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम हो।
