केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने किए रामलला के दर्शन, बताया अपने को सौभाग्यशाली


अयोध्या, 4 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि रामजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

नारायण राणे अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए।

उन्होंने कहा कि आज मन बहुत प्रश्न है। राम जी के दर्शन कर बहुत शांति मिली है।

उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अयोध्या पहुंच रहे हैं और इस दौरान वो रामलला के दर्शन करने राम मंदिर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी कैबिनेट राम मंदिर पहुंच रही है और रामलला के दर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि लखनऊ यात्रा के बाद, मैं भोपाल वापस आ गया। लेकिन बड़ी खुशी की बात है कि मध्य प्रदेश कैबिनेट के सदस्य सोमवार को अयोध्या पहुंचेंगे। भगवान राम में हमें बड़ी आस्था है। हम सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं।

–आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी


Related Articles

Latest News