यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को रूस के साथ युद्धविराम से इनकार कर दिया। रूस के आक्रमण के विरुद्ध यूक्रेन की सेना युद्ध कर रही है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक सहयोगी दैमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस के भीतर किसी स्थान पर अमेरिका और उसके सहयोगी द्वारा उपलब्ध कराई गई मिसाइलों से यूक्रेन ने हमला किया तो मास्को परमाणु हमले से उत्तर देगा।
