यूके के लंदन में रेस्तरां चलाने वाले सिख हरमन सिंह कपूर (Harman Singh Kapoor) को खालिस्तानियों के खिलाफ वीडियो बनाने पर ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं। उनके साथ मारपीट की गई और उनके कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में हरमन सिंह का कहना है कि जो लोग मुझ पर हमला करने आए थे वे भी सिख थे। वे सिखों हिंदुओं और भारत को बदनाम कर रहे हैं।
