उज्जैन: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार सुबह अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी मध्य प्रदेश से जिन्हें राज्यसभा भेज रही है, उसमें माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और एल मुरुगन का नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी है। ये नाम है उमेश नाथ महाराज का। उमेश नाथ संत सोहनदास महाराज के शिष्य हैं। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बालयोगी उमेश नाथ महाराज को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। उमेश नाथ महाराज उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में माया नारोलिया बंसीलाल गुर्जर और एल मुरुगन का नाम भी शामिल है।
