मुंबई में इमारत ढहने से दो महिलाओं की मौत


मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। शुक्रवार देर रात वडाला में एक झुग्गी बस्ती में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से उसकी चपेट में आईं दो महिलाओं की मौत हो गई। यह जानकारी बीएमसी आपदा नियंत्रण विभाग ने दी है।

घटना एंटॉप हिल इलाके में विजय नगर की झुग्गियों में रात करीब 9.30 बजे हुई।

इमारत की दीवार और ऊपरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया और कुछ हिस्से लटके हुए हैं।

मौके पर पहुंची मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला। बीएमसी ने बताया कि उन्हें सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय शोभादेवी मौर्य और 50 वर्षीय जाकिरुन्निसा शेख के रूप में हुई है। मलबा हटाने का काम जारी है। इस घटना में किसी और के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News