Monday, February 23, 2026

जहर खुरानी गिरोह के दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। दोनों जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं और लोगों के साथ लूटपाट करते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस ने एटीएस गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया। इसके बाद दोनों भागने लगे। हालांकि, बाइक के फिसलने से दोनों जमीन पर गिर गए। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में रियासत उर्फ भूरा और दानिश को गोली लगी और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News