बंगाल: पेट्रोलिंग वैन में ट्रक की टक्कर से दो पुलिसकर्मियों की मौत


कोलकाता, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मार दी, जिससे एक सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुजय दास (45) और होम गार्ड पलाश समता (30) के रूप में की गई।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि दोनों मुंबई रोड पर गश्त ड्यूटी पर थे, इस दौरान उनका पुलिस वाहन विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।

दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।

उसी पुलिस वाहन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल सुकदेब विश्वास और आलोक बार के रूप में की गई।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि टक्कर के बाद भी ट्रक नहीं रुका और पुलिस वाहन को अपने नीचे घसीटते हुए कुछ दूरी तक चलता रहा, जिसके चलते वाहन पूरी तरह से नष्ट गया।

ट्रक का चालक और उसका सहायक मौके से भाग गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News