बिजनौर में कैंटर-ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत, छह घायल


बिजनौर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार को कैंटर और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर रोड स्थित अट्टा मंदिर के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 10 बजे दुर्घटना की खबर मिली। अमर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, विशाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कैंटर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है।

–आईएएनएस

विमल/एबीएम


Related Articles

Latest News