ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव के पास बाइक सवार दो लड़कों ने 26 वर्षीय शिक्षक को गोली मार दी। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, गोली शिक्षक के कान के नीचे लगी है। गोली लगने से घायल शिक्षक रकीब हुसैन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
