'एनिमल' में जोया के किरदार से जुड़ने पर तृप्ति डिमरी ने फैंस का जताया आभार


मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में जोया के किरदार से नेशनल क्रश बनीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने फैंस के प्रति अपना आभार जताया।

एक्ट्रेस ने आईएएनएस से बात करते हुए इस बात पर खुशी जाहिर की कि दर्शक जोया से जुड़ सकें।

तृप्ति ने कहा कि उनका जोया का किरदार आंतरिक लड़ाइयों से लड़ने में सक्षम था।

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि यही बात दूसरे किरदारों की तुलना में जोया की भूमिका को अलग बनाती है। उसकी मासूमियत, बहादुरी, मुश्किल परिस्थितियों में शांत रहने की उसकी क्षमता ही लोगों को पसंद आई।”

संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ के बाद तृप्ति को कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं।

एक्ट्रेस के पास ‘बैड न्यूज’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल भुलैया 3’ समेत कई फिल्में हैं।

‘एनिमल’ से पहले भी तृप्ति कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें साजिद अली की ‘लैला मजनू’, ‘कला’ जैसी फिल्म शामिल है। ‘लैला मजनू’ में एक्ट्रेस का लैला का किरदार बहुत पसंद किया गया, वहीं ‘कला’ में कला मंजुश्री के रोल से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News