Tuesday, February 24, 2026

भोजपुरी फिल्‍म 'कभी खुशी कभी गम' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होगा


मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ऐलान किया कि प्रदीप पांडे और संचिता बनर्जी अभिनीत उनकी आने वाली फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का ट्रेलर सोमवार 15 अप्रैल को रिलीज होगा।

आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की पोशाक में प्रदीप के साथ खुशी से पोज देती नजर आ रही हैं।

पोस्टर में दुल्हन के रूप में संचिता और दूल्हे के रूप में प्रदीप की झलक भी देखी जा सकती है।

पोस्ट को हिंदी और भोजपुरी में कैप्शन दिया गया है: “कभी खुशी कभी गम के ट्रेलर 15 अप्रैल को यूट्यूब के रापचिक चैनल पर सुबह 10 बजे आ रहल बा, खुद भी देखी, अउर अपना रिश्तेदारन के भी दिखाईं।”

फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं।

आम्रपाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2008 में शो ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से की थी। उन्होंने 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था।

इसके बाद वह ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और ‘शेर सिंह’ में नजर आईं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे


Related Articles

Latest News