Monday, February 23, 2026

अंतरिम बजट में कुल परिव्यय 2.76 लाख करोड़ रुपये बढ़ाया गया


नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट 2024 में कुल अनुमानित व्यय 47.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो 2023-24 के बजट के संशोधित अनुमान की तुलना में 2.76 लाख करोड़ रुपये अधिक है।

राजमार्गों, बंदरगाहों और रेलवे जैसे क्षेत्रों में बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आवंटन 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

मंत्रालय-वार आवंटन इस प्रकार है :

* रक्षा मंत्रालय: 6.1 लाख करोड़ रुपये

* सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय: 2.78 लाख करोड़ रुपये

* रेल मंत्रालय: 2.55 लाख करोड़ रुपये

* उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय: ₹2.13 लाख करोड़

* गृह मंत्रालय: 2.03 लाख करोड़ रुपये

* ग्रामीण विकास मंत्रालय: 1.77 लाख करोड़ रुपये

* रसायन और उर्वरक मंत्रालय: 1.68 लाख करोड़ रुपये

* संचार मंत्रालय: 1.37 लाख करोड़ रुपये

* कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय: 1.27 लाख करोड़ रुपये

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News