Kolkata News अभिषेक बनर्जी बंगाल में कथित स्कूल रोजगार घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता में ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से बाहर आने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह स्कूल नौकरी घोटाले की जांच में सहयोग देने को तैयार है।
