उत्तराखंड में बाघ का आतंक, जंगल गई महिला लापता, तलाश जारी

[ad_1]

उत्तराखंड में बाघ का आतंक, जंगल गई महिला लापता, तलाश जारी

खटीमा, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में वन्य जीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब खटीमा के नबदिया गांव में जंगल में शौच करने गई महिला को बाघ उठा ले गया।

जानकारी के अनुसार खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में जंगल में शौच को गई एक महिला को बुधवार को बाघ उठाकर ले गया। काफी देर तक महिला वापस नहीं आई तो परिजन उसकी खोज में निकले।

ग्रामीणों ने इस दौरान घटनास्थल पर खून के निशान देखे। ग्रामीणों ने सुरई रेंज को सूचना दी तो टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को मौके पर भेज दिया है, दूसरी टीम को रवाना किया जा रहा है।

बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ वनकर्मी शव की खोजबीन कर रहे हैं। खोजबीन में जुटे वन कर्मियों को अभी तक महिला बरामद नहीं हो पायी।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News