बिजनौर में आवारा पशु के चपेट में आने से तीन की मौत


बिजनौर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नांगल जट के पास आवारा पशु की चेपट मे आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

मृतकों की पहचान अनुज (30) , विक्की (29) और अंकित (28) के रूप में हुई है।

नहटौर थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे दुर्घटना के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों बाइक सवार धामपुर से गांव तीमरपुर दीपा घर लौट रहे थे, तभी बिजनौर-नहटौर रोड पर गांव नांगल जट के पास आवारा पशु की चपेट में बाइक आने से तीनों लोगों की मौत हो गई।

एसएचओ ने कहा कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

विमल/एसकेपी


Related Articles

Latest News